मुंबई में कपड़े के कारखाने में आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई में कपड़े के कारखाने में आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई में कपड़े के कारखाने में आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: March 3, 2022 4:57 pm IST

मुंबई, तीन मार्च (भाषा) मुंबई के भायखला इलाके में बृहस्पतिवार को कपड़े के एक कारखाने में आग लग गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक आग के कारण किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब डेढ बजे जकारिया इंडस्ट्रीयल एस्टेट स्थित कपड़े के कारखाने में आग लग गई।

सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। भाषा रवि कांत उमा

उमा


लेखक के बारे में