पालघर, 17 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित एक दवा कंपनी में मंगलवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि ‘बोइसर इंडस्ट्रियल एस्टेट’ स्थित दवा इकाई में आग सुबह करीब 8:30 बजे लगी।
कदम ने बताया कि सूचना मिलते ही भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) और पालघर नगर परिषद से चार दमकल वाहन आग बुझाने के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।
भाषा यासिर अमित
अमित