महाराष्ट्र के ठाणे में कबाड़ के गोदाम में लगी आग

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कबाड़ के गोदाम में लगी आग

  •  
  • Publish Date - October 27, 2023 / 10:10 AM IST,
    Updated On - October 27, 2023 / 10:10 AM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 27 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कबाड़ का एक गोदाम आग लग जाने से जलकर नष्ट हो गया।

ठाणे नगर निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शिलफाटा में लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

तड़वी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है ।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना