महाराष्ट्र के पालघर जिले में इस्पात कारखाने में आग लगी

Ads

महाराष्ट्र के पालघर जिले में इस्पात कारखाने में आग लगी

  •  
  • Publish Date - December 9, 2024 / 12:18 AM IST,
    Updated On - December 9, 2024 / 12:18 AM IST

पालघर, आठ दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार रात एक इस्पात कारखाने में भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम के हवाले से अधिकारी ने बताया कि बोईसर इलाके में स्थित कारखाने में रात लगभग 10:15 बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बोईसर एमआईडीसी अग्निशमन केंद्र के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा

शुभम देवेंद्र

देवेंद्र