ठाणे, 18 अप्रैल (भाषा) ठाणे शहर के घोड़बंदर रोड स्थित एक मॉल में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि आग रात करीब साढ़े आठ बजे लगी और आसपास की व्यावसायिक इमारतों में भी फैल गई।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने की कोशिश जारी है।
भाषा प्रशांत माधव
माधव