मुंबई में बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस के ‘बैटरी बॉक्स’ में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुंबई में बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस के ‘बैटरी बॉक्स’ में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुंबई में बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस के ‘बैटरी बॉक्स’ में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: September 13, 2026 / 11:10 am IST
Published Date: September 13, 2026 11:10 am IST

मुंबई, 13 सितंबर (भाषा) मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार सुबह ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की एक इलेक्ट्रिक बस के बैटरी बॉक्स में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि आग चेंबूर कैंप में आरसीएफ मोनोरेल स्टेशन के निकट कालीमाता मंदिर के पास एक निजी संचालक से ‘वेट लीज’ (ऐसा समझौता जिसमें बस के अलावा चालक, रखरखाव और अन्य परिचालन सेवाएं भी ली जाती हैं) पर ली गई बस के बैटरी बॉक्स में सुबह 8.11 बजे आग लगने की सूचना मिली।

घटना के बाद दमकल कर्मी, पुलिस, बेस्ट के कर्मचारी और वार्ड के स्टाफ को मौके पर भेजा गया।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 9.34 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।’’

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में