ऑनलाइन खरीदारी मंच ‘बिग बास्केट’ के गोदाम में लगी आग

ऑनलाइन खरीदारी मंच ‘बिग बास्केट’ के गोदाम में लगी आग

ऑनलाइन खरीदारी मंच ‘बिग बास्केट’ के गोदाम में लगी आग
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: September 13, 2021 12:06 pm IST

पुणे, 13 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में ऑनलाइन खरीदारी मंच ‘बिग बास्केट’ के एक गोदाम में आग लग गई जिससे माल जल कर नष्ट हो गया। अग्निशमन अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि पुणे शहर के बाहरी इलाके बौधन में स्थित गोदाम में रविवार पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि ढाई घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अधिकारी ने कहा, “कोल्ड स्टोरेज में रखा सामान, अन्य चीजें और कुछ वाहन जल गए।” उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा यश शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में