मुंबई के सुपरमार्केट में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

मुंबई के सुपरमार्केट में आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - July 7, 2022 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

मुंबई, सात जुलाई (भाषा) मुंबई के पवई इलाके के एक सुपरमार्केट में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गयी। निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पवई में हीरानंदानी इलाके की मुख्य सड़क पर हाइको सुपरमार्केट में सुबह करीब छह बजकर 15 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग पर काबू के लिए दमकल की कम से कम नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने कहा, ”किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।”

भाषा

फाल्गुनी मनीषा अविनाश

अविनाश