मुंबई के मलाड इलाके में स्थित झुग्गियों में आग लगी

Ads

मुंबई के मलाड इलाके में स्थित झुग्गियों में आग लगी

  •  
  • Publish Date - February 13, 2023 / 01:21 PM IST,
    Updated On - February 13, 2023 / 01:21 PM IST

मुंबई, 13 फरवरी (भाषा) मुंबई के मलाड इलाके के कुरार गांव में सोमवार को कई झुग्गियों में आग लग गई। यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। अधिकारी ने कहा, ‘‘आग 50 से 100 झुग्गियों तक ही सीमित थी।’’

उन्होंने कहा कि दमकल की आठ गाड़ियां, चार जंबो टैंकर, एंबुलेंस और अन्य सहायता मौके पर भेजी गई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

भाषा अमित नरेश

नरेश