ठाणे में गोदाम में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

ठाणे में गोदाम में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

ठाणे में गोदाम में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
Modified Date: May 19, 2026 / 12:58 pm IST
Published Date: May 19, 2026 12:58 pm IST

ठाणे, 19 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में गत्ता भंडारण करने वाले एक गोदाम और एक गराज में मंगलवार सुबह आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह जानकारी नगर निकाय के एक अधिकारी ने दी।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि कोलशेत क्षेत्र के तरीचा पाडा में गत्ते का भंडारण करने वाली इकाई में सुबह लगभग सात बज कर 40 मिनट पर आग लग गई।

तडवी ने बताया कि दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मी दो दमकल वाहन, एक पिकअप वाहन और पानी के एक टैंकर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “आग बुझाने के प्रयास अभी भी जारी हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल सूचना नहीं है।”

तडवी ने बताया कि बस अड्डे के पास स्थित परिसर में घना धुआं भर गया।

अधिकारियों के अनुसार, गत्ते की भंडारण इकाई में लगी आग तेजी से पास के गराज में फैल गई।

तडवी ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

भाषा प्रचेता अमित

अमित


लेखक के बारे में