भिवंडी में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

भिवंडी में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

भिवंडी में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: June 28, 2026 / 10:08 am IST
Published Date: June 28, 2026 10:08 am IST

ठाणे, 28 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में रविवार तड़के लकड़ी के एक गोदाम में आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि भिनार निंबवली इलाके में स्थित इस गोदाम में सुबह करीब पांच बजे आग लगी।

ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) प्रमुख यासीन तडवी ने कहा, ‘भिवंडी दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।’

उन्होंने बताया कि गोदाम में रखी अत्यधिक ज्वलनशील लकड़ी के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे धुएं के घने गुबार उठने लगे।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में