भारी बारिश की वजह से मुंबई आ रही पांच उड़ानों का मार्ग बदला गया

Ads

भारी बारिश की वजह से मुंबई आ रही पांच उड़ानों का मार्ग बदला गया

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 05:19 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 05:19 PM IST

मुंबई, छह जुलाई (भाषा) भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से सोमवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे तक मुंबई आ रही पांच उड़ानों के मार्ग में बदलाव कर संबंधित विमानों को दूसरे स्थानों पर उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक बयान में बताया कि रायपुर से आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 595 और सिंगापुर से आ रही उड़ान 6ई 1340 का मार्ग बदलकर इन विमानों को हैदराबाद हवाई अड्डे पर उतारा गया जबकि दिल्ली से आ रही आकासा एयर की उड़ान क्यूपी1110 (दिल्ली – मुंबई) को अहमदाबाद मोड़ा गया।

निजी विमानन कंपनियों ने एक बयान में बताया कि कोलकाता से आ रही एअर इंडिया की उड़ान एआई 2772 और मस्कट से आ रही ओमान एयर की उड़ान डब्ल्यूवाई203 (मस्कट-मुंबई) को क्रमशः बेंगलुरु और वडोदरा हवाई अड्डों पर उतारा गया।

मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत