Gadchiroli Naxal Surrender : लाल आतंक को बड़ा झटका! इस ज़िले में 68 लाख के इनामी 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, जानें कौन से बड़े चेहरे हैं शामिल

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां 11 नक्सलियों ने CRPF अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 5 टॉप लेवल कमांडर शामिल हैं और इन पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Gadchiroli Naxal Surrender : लाल आतंक को बड़ा झटका! इस ज़िले में 68 लाख के इनामी 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, जानें कौन से बड़े चेहरे हैं शामिल

Gadchiroli Naxal Surrender / Image Source : file

Modified Date: March 19, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: March 19, 2026 9:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 11 नक्सलियों ने CRPF के सामने डाले हथियार
  • 5 टॉप लेवल कमांडर भी सरेंडर में शामिल
  • कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था

गढ़चिरौली: Gadchiroli Naxal Surrender महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र में सक्रिय 11 खूंखार नक्सलियों ने सीआरपीएफ (CRPF) के आला अधिकारियों के सामने अपने हथियार डाल कर आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर सामूहिक रूप से 68 लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित था।

5 टॉप लेवल के नक्सली का हुआ आत्मसमर्पण

सरेंडर करने वाले इन 11 नक्सलियों में संगठन के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें 5 टॉप लेवल के नक्सली हैं, जिनमें DVCM खूंखार कमांडर और एरिया कमेटी मेंबर जैसे पदों पर तैनात नक्सली शामिल हैं। Gadchiroli Naxal Surrende ये सभी लंबे समय से गढ़चिरौली और आसपास के इलाकों में नक्सली वारदातों को अंजाम देने का काम कर रहे थे।

नक्सली नेटवर्क को लगा तगड़ा झटका

68 लाख के इनाम वाले इन नक्सलियों के मुख्यधारा में आने से नक्सली नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों का स्वागत किया है और उन्हें सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत मिलने वाले लाभ देने का आश्वासन दिया है।

इन्हें भी पढ़ेंः


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.