मुंबई: आम शादी, ब्याह और दूसरे समारोहों के सजावट में काम आने वाला गुब्बारा किस कदर खतरनाक साबित हो सकता है, (Balloons Blast Viral CCTV footage) इसकी मिसाल देखने को मिली मुंबई में। यहाँ एक लिफ्ट के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में जो वीडियो कैद हुई है, उसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा।
लिफ्ट के अंदर जोरदार धमाका
दरअसल मुंबई में एक बिल्डिंग की लिफ्ट के अंदर गुब्बारों में आग लगने के बाद एक जोरदार धमाका होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धमाके बीच कुछ मिली सेकेण्ड के लिए आग फ़ैल गई। इस दौरान भीतर मौजूद गुब्बारे वाला, एक युवक और एक लड़की लिफ्ट से तेजी से बाहर भागते हुए नजर आये। CCTV फुटेज में साफ़ दिखाई पड़ रहा है कि जैसे ही लिफ्ट के अंदर आग की लपटें उठती हैं, लिफ्ट के दरवाज़े बंद हो जाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लिफ्ट में घुसते दिखे आदमी और युवती इस घटना में झुलस गए है। हालांकि उनकी स्थिति खतरे से पूरी तरह बाहर है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने गुब्बारा विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (Balloons Blast Viral CCTV footage) हालांकि अब तक यह साफ़ नहीं हो सका है कि, आखिर गुब्बारे के भीतर कौन सी गैस भरी थे जिसके कारण यह धमाका हुआ।
दूल्हा-दुल्हन भी हुए थे शिकार
बता दें कि, गुब्बारों में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल, हल्दी की रस्म में हाइड्रोजन गुब्बारे फट गए थे, जिससे दूल्हा-दुल्हन जल गए थे। यह घटना तब सामने आई जब कपल ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में, कपल हाइड्रोजन गुब्बारों के साथ चलते हुए दिख रहा है, जब एंट्री के दौरान इस्तेमाल की गई कलर गन में से एक की वजह से गुब्बारों में आग लग जाती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- महिला बीएलओ पर मतदाताओं के नाम काटने का दबाव डालने का आरोप, जांच के आदेश दिये गये
- उप्र में लापता लोगों की बढ़ती संख्या पर उच्च न्यायालय चिंतित, पुलिस के ‘सुस्त’ रवैये पर नाराज
- ‘मुस्लिम कैलेंडर’ वाला दांव..पार होगी कांग्रेस की नाव? कांग्रेस बार-बार मुस्लिम कार्ड क्यों खेलती है?
- श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत से लाए गए बुद्ध के अवशेषों से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दी लखनऊ के रेहड़ी-पटरी के दुकानदारों को राहत