मुंबई में आयातित ट्रेडमिल में छिपाकर रखा गया एक करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त, दो गिरफ्तार

मुंबई में आयातित ट्रेडमिल में छिपाकर रखा गया एक करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त, दो गिरफ्तार

मुंबई में आयातित ट्रेडमिल में छिपाकर रखा गया एक करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त, दो गिरफ्तार
Modified Date: September 9, 2026 / 09:50 am IST
Published Date: September 9, 2026 9:50 am IST

मुंबई, नौ सितंबर (भाषा) मुंबई में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने कथित तौर पर चीनी नागरिकों द्वारा संचालित सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आयातित ट्रेडमिल के अंदर छिपाकर रखा गया 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक चीनी नागरिक और दूसरा आयात करने वाली कंपनी से जुड़ा व्यक्ति है।

डीआरआई के अनुसार, जांच में पता चला कि चीनी नागरिकों के एक समूह ने कथित तौर पर अपने भारतीय सहयोगियों के साथ मिलकर भारत में सोने की तस्करी के लिए एक सुनियोजित तरीका अपनाया। इसके तहत वैध वाणिज्यिक माध्यमों से आयात की गई मशीनरी के अंदर सोना छिपाकर लाया जाता था।

उन्होंने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने मुंबई के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में हांगकांग से आयात की गई ट्रेडमिल की खेप को रोककर उसकी जांच की।

अधिकारियों ने बताया कि एक आयातित ट्रेडमिल की मोटर के अंदर छिपाकर रखा गया 24 कैरेट वाला सोने का बिस्कुट बरामद किया गया जिसका वजन 691.870 ग्राम है।

बरामदगी के बाद डीआरआई की टीमों ने मामले की जांच के तहत मुंबई, चेन्नई, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू में कई स्थानों पर तलाशी ली।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में