हैदराबाद जा रही ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान खराब मौसम के कारण नागपुर भेजी गई

Ads

हैदराबाद जा रही ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान खराब मौसम के कारण नागपुर भेजी गई

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 02:36 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 02:36 PM IST

नागपुर, 24 फरवरी (भाषा) लंदन से हैदराबाद जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण मंगलवार तड़के नागपुर हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से रवाना हुई यह उड़ान सुबह करीब साढ़े पांच बजे नागपुर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हैदराबाद में खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते विमान को नागपुर की ओर मोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि नागपुर हवाई अड्डे पर यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है। फिलहाल विमान कुछ तकनीकी कारणों से वहीं खड़ा है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव