यदि नाइंसाफी रूक जाती है तो हम कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों को केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग नहीं करेंगे : राउत

Ads

यदि नाइंसाफी रूक जाती है तो हम कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों को केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग नहीं करेंगे : राउत

  •  
  • Publish Date - December 31, 2022 / 12:49 AM IST,
    Updated On - December 31, 2022 / 12:49 AM IST

मुंबई, 30 दिसंबर (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए केंद्रशासित प्रदेश के दर्जे की मांग नहीं करेगी यदि उस राज्य की सरकार स्थानीय मराठी भाषी लोगों के साथ निष्पक्ष व्यवहार करती है।

शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने मांग की थी कि उच्चतम न्यायालय में इस मामले के लंबित रहने के दौरान कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्र, जिस पर महाराष्ट्र दावा कर रहा है, को केंद्रशासित प्रदेश घोषित कर दिया जाए। उसप र कर्नाटक के कुछ नेताओं ने यह कहते हुए पलटवार किया था कि मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया जाए।

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कर्नाटक में बेलगावी और आसपास के मराठी भाषी क्षेत्रों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने की मांग इसलिए करते हैं क्योंकि मराठी लोगों, उनकी भाषा एवं उनकी संस्कृति के साथ भेदभाव किया जाता है।’’

राज्यसभा के सदस्य राउत ने कहा, ‘‘यदि कर्नाटक सरकार एवं स्थानीय संगठन नाइंसाफी रोक देते हैं तो हम अपनी मांग वापस ले लेंगे।’’

भाषा राजकुमार गोला

गोला