लातूर में झगड़े के बाद बेटे ने आयकर अधिकारी पिता की चाकू मारकर हत्या की

Ads

लातूर में झगड़े के बाद बेटे ने आयकर अधिकारी पिता की चाकू मारकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 07:00 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 07:00 PM IST

लातूर, तीन फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर में मंगलवार को हुए झगड़े के बाद बेटे ने आयकर अधिकारी पिता की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि लातूर शहर के बाहरी इलाके में स्थित आयकर अधिकारी के घर पर सुबह करीब आठ बजे यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि अहमदपुर तहसील के निवासी आयकर अधिकारी कृष्णकुमार सन्मुखराव (50) पर उनके बेटे शांतनु (29) ने चाकू से कई बार वार किया।

अधिकारी ने बताया कि कृष्णाकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हमला पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद का परिणाम था।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश