रोजगार देना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी, कुछ युवाओं में कौशल या आत्मविश्वास की कमी: मंत्री लोढ़ा

रोजगार देना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी, कुछ युवाओं में कौशल या आत्मविश्वास की कमी: मंत्री लोढ़ा

रोजगार देना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी, कुछ युवाओं में कौशल या आत्मविश्वास की कमी: मंत्री लोढ़ा
Modified Date: September 11, 2026 / 08:11 pm IST
Published Date: September 11, 2026 8:11 pm IST

मुंबई, 11 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने शुक्रवार को कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि यह हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

बांद्रा पूर्व में कौशल विकास विभाग और मुंबई उपनगरीय जिला कलेक्टोरेट की ओर से आयोजित ‘एम्प्लॉयर राउंड टेबल’ में लोढ़ा ने कहा कि कई नौकरी तलाशने वाले जरूरी कौशल या आत्मविश्वास की कमी के कारण साक्षात्कार में सफल नहीं हो पाते हैं।

उन्होंने यह टिप्पणी 29 सितंबर को पूरे महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड एम्प्लॉयमेंट महाकुंभ’ से पहले की है।

लोढ़ा ने कहा, ‘महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा हैं, वहीं रोजगार के अवसर भी मौजूद हैं। हालांकि, कई युवा जरूरी कौशल या आत्मविश्वास की कमी के कारण नौकरी के साक्षात्कार में पिछड़ जाते हैं और उन्हें मनचाही नौकरी नहीं मिल पाती।’

उन्होंने कहा कि उद्योगों और प्रतिष्ठानों को अपनी रिक्तियों की जानकारी सरकार के साथ साझा करनी चाहिए।

मंत्री ने कहा, ‘हम इन पदों के लिए उपयुक्त युवक-युवतियों को जरूरी कौशल उपलब्ध कराएंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। महाराष्ट्र के युवाओं को हमारे सहयोग, समर्थन और सही अवसरों की जरूरत है।’

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में