महाराष्ट्र एफडीए ने तीन महीने चले अभियान के दौरान 404 लाइसेंस निलंबित किए
महाराष्ट्र एफडीए ने तीन महीने चले अभियान के दौरान 404 लाइसेंस निलंबित किए
मुंबई, 11 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने असुरक्षित डेरी उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत राज्य में तीन महीने तक चले अभियान के दौरान 5.4 करोड़ रुपये मूल्य के सामान जब्त किए और 404 लाइसेंस निलंबित किए।
एफडीए ने बताया कि जून से अगस्त के बीच दूध, डेरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों से जुड़े 9,485 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, 4,321 सुधार नोटिस जारी किए गए और प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पूरे राज्य में 867 गिरफ्तारियां हुईं।
एजेंसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पुणे डिवीजन में सबसे ज्यादा 4,261 प्रतिष्ठानों की जांच की गईं। इसके बाद कोंकण में 3,142, ग्रेटर मुंबई में 1,451, नासिक में 1,356, छत्रपति संभाजीनगर में 1,173, अमरावती में 989 और नागपुर में 711 प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
एफडीआई की कार्रवाई के दौरान दूध और डेरी उत्पादों के अलावा खाना बनाने के तेल, आम, मिठाइयां, खोया, बेकरी के सामान, कैंडी, गुड़, घी, खजूर, आइसक्रीम और कुल्फी, फ्रोजन डेजर्ट, मसाले, सुपारी और ताड़ी समेत कई अन्य खाद्य पदार्थ भी शामिल थे।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश

Facebook


