नांदेड हादसा के मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये, घायलों को 50 हजार रुपये मिलेंगे : चव्हाण

नांदेड हादसा के मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये, घायलों को 50 हजार रुपये मिलेंगे : चव्हाण

नांदेड हादसा के मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये, घायलों को 50 हजार रुपये मिलेंगे : चव्हाण
Modified Date: September 11, 2026 / 06:21 pm IST
Published Date: September 11, 2026 6:21 pm IST

नांदेड, 11 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने शुक्रवार को कहा कि एक दिन पहले नांदेड में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

नांदेड-भोकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिताखंडी घाट में बृहस्पतिवार शाम एक छोटे यात्री वाहन और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चव्हाण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के निकटतम परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की है।

इस बीच, नांदेड के प्रभारी मंत्री अतुल सावे ने कहा कि उन्होंने मृतकों के परिजनों तक जल्द से जल्द सरकारी सहायता सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर राहुल करदिले से फोन पर बात की है।

सावे ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में