‘जन नायकन’ लीक: पूजा हेगड़े ने प्रशंसकों से फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का अनुरोध किया

Ads

‘जन नायकन’ लीक: पूजा हेगड़े ने प्रशंसकों से फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का अनुरोध किया

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 05:15 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 05:15 PM IST

मुंबई, 11 अप्रैल (भाषा) अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने शनिवार को दर्शकों से ‘पाइरेटेड’ सामग्री से बचने और फिल्म ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में देखने के लिए इंतजार करने की अपील की। ​​

विजय अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार को कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गई जिससे फिल्म जगत में आक्रोश का माहौल बन गया है।

फिल्म ‘पायरेसी’ किसी फिल्म को बिना अनुमति लीक या अवैध रूप से प्रसारित करने की गैर कानूनी प्रक्रिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, ‘‘हमारी फिल्म का ऑनलाइन लीक होना बेहद निराशाजनक है, न सिर्फ मेरे लिए बल्कि इसमें काम करने वाले हर एक व्यक्ति के लिए।’’

इस फिल्म में पूजा ने भी विजय के साथ काम किया है।

पूजा ने कहा, ‘‘इसका अवैध रूप से लीक होना और साझा होना बहुत दुखद है। इससे फिल्म में काम करने वाले हर कलाकार और तकनीशियन का सम्मान छिन जाता है… साथ ही, क्या हम सभी को विजय सर की आखिरी फिल्म को एक आखिरी बार बड़े पर्दे पर सही तरीके से देखने और जश्न मनाने का हक नहीं है?’’

एच. विनोथ द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित राजनीतिक फिल्म ‘जन नायकन’ को विजय के राजनीति में कदम रखने से पहले उनकी आखिरी फिल्म के तौर पर प्रचारित किया जा रहा था।

अभिनेता रजनीकांत, कमल हासन और अभिनेता सूर्या ने भी फिल्म के लीक होने की निंदा की है।

संबंधित फिल्म पिछले कई महीनों से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के साथ कानूनी विवाद में फंसी हुई है।

फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्रों अनुसार, अनधिकृत रूप से सामग्री के प्रसार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है।

भाषा

प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल