Highway Viral Video | Photo Credit: AI
भुवनेश्वर: Highway Viral Video ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक हाइवा ने कार को कई किमी दूर तक घसीटता ले गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद हाइवे पर अफरातफरी मच गई। इस मामले का पुलिस ने भी संज्ञान में लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की पहचान कर रही है।
Odisha Car Dragging Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना भुवनेश्वर-कटक हाईवे (Bhubaneswar-Cuttack Highway) पर हुई है। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे और वे दोनों भुवनेश्वर से कटक जा रहे थे। इसी बीच संबलपुर की ओर जा रही एक हाइवा चालक के साथ विवाद हो गया। विवाद सड़क पर साइड देने को लेकर हुआ। इस दौरान कार चालक ने हाइवा चालक को धमकाया। जिसके डर से हाइवा चालक ने वाहन नहीं रोका और कार को करीब 200 किमी तक घसीटता ले गया। फिर अचानक कार हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर हट गई और हाईवा चालक फरार हो गया।
घटना पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल दुर्घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
▶️ओडिशा के भुवनेश्वर–कटक मार्ग पर हाइवा ट्रक और कार के बीच साइड देने को लेकर विवाद हुआ।
▶️विवाद के बाद हाइवा चालक ने कार को करीब 200 मीटर तक घसीट दिया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
▶️घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करता रहा, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
▶️सूचना… pic.twitter.com/xINzxMHte1
— IBC24 News (@IBC24News) May 30, 2026