नवी मुंबई में महिला से दुष्कर्म के आरोप में वकील गिरफ्तार

Ads

नवी मुंबई में महिला से दुष्कर्म के आरोप में वकील गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 29, 2024 / 11:28 PM IST,
    Updated On - July 29, 2024 / 11:28 PM IST

ठाणे, 29 जुलाई (भाषा) नवी मुंबई पुलिस ने एक प्रसिद्ध वकील को कोल्हापुर की एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने 27 जुलाई को रबाले पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी वकील को हिरासत में लिया गया। महिला ने आरोप लगाया था कि 2024 की शुरुआत में एक सुनसान जगह पर कार में उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

उन्होंने बताया कि वकील पर भारतीय कानून के तहत दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध, आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा रवि कांत संतोष

संतोष