नवी मुंबई की महिला से दुष्कर्म के आरोप में मध्य प्रदेश का युवक गिरफ्तार

Ads

नवी मुंबई की महिला से दुष्कर्म के आरोप में मध्य प्रदेश का युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 2, 2024 / 08:01 PM IST,
    Updated On - May 2, 2024 / 08:01 PM IST

ठाणे, दो मई (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रहने वाली एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में मध्यप्रदेश से 26वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई स्थित पनवेल शहर पुलिस थाने के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को रायगढ़ जिले के उरन तटीय शहर के नजदीक एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उसने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का निवासी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि 29 अप्रैल को आरोपी ने महिला को पनवेल रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजकर करीब 55 मिनट पर बुलाया और पूर्व में उससे लिए उधार और गहनों को लौटाने की बात कहकर होटल में ले गया।

शिकायत के मुताबिक पुरुष ने पहले यौन संबंध बनाने को कहा लेकिन महिला द्वारा इनकार करने पर उससे दुष्कर्म किया।

भाषा धीरज माधव

माधव