महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले

  •  
  • Publish Date - April 24, 2022 / 09:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

ठाणे, 24 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,965 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ये नए मामले शनिवार को सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि जिले में पिछले चौबीस घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 11,889 है। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड​​-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी जिले पालघर में, कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 1,63,608 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 3,407 है।

भाषा फाल्गुनी शोभना

शोभना