ठाणे (महाराष्ट्र), 12 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,574 हो गयी।
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए। जिले में मृतक संख्या 11,878 है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,63,479 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,392 है।
भाषा
शोभना सुरभि
सुरभि