महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 169 नये मामले, एक और व्यक्ति की मौत

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 169 नये मामले, एक और व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - October 25, 2021 / 09:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 25 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 169 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,64,663 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,478 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,37,809 हो गए और मृतक संख्या 3,282 है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी