महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 182 नये मामले, एक और व्यक्ति की मौत

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 182 नये मामले, एक और व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - October 18, 2021 / 10:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 18 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 182 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,63,381 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,459 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,37,459 हो गए और मृतक संख्या 3,279 है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना