महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 68 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 68 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 24, 2021 / 09:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 24 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 68 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,68,615 हो गई। जिले में दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,576 हो गई है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 फीसदी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के कुल 1,38,488 मामले सामन आए हैं और मृतक संख्या 3,294 है।

भाषा मानसी निहारिका

निहारिका