महाराष्ट्र एटीएस ने पुणे के अस्पताल में आईईडी मिलने के सिलसिले में नागपुर से एक संदिग्ध को दबोचा

महाराष्ट्र एटीएस ने पुणे के अस्पताल में आईईडी मिलने के सिलसिले में नागपुर से एक संदिग्ध को दबोचा

महाराष्ट्र एटीएस ने पुणे के अस्पताल में आईईडी मिलने के सिलसिले में नागपुर से एक संदिग्ध को दबोचा
Modified Date: May 15, 2026 / 01:26 pm IST
Published Date: May 15, 2026 1:26 pm IST

पुणे, 15 मई (भाषा) महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पुणे के एक अस्पताल में विस्फोटक उपकरण बरामद किए जाने के सिलसिले में नागपुर से एक संदिग्ध को पकड़ा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि यह संदिग्ध पुणे के मंजरी इलाके का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार था। उन्होंने बताया कि संदिग्ध की उम्र करीब 28-29 साल है।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान उसकी दुकान से आईईडी में इस्तेमाल किए गए टाइमर का खाली डिब्बा बरामद हुआ। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस साजिश में कोई और भी शामिल था या नहीं।’’

हडपसर स्थित ऊषा किरण अस्पताल के शौचालय में बुधवार शाम कम तीव्रता के विस्फोटकों से भरा एक उपकरण बरामद किया गया था, जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

मामले की जांच पुणे पुलिस, अपराध शाखा और एटीएस की संयुक्त टीम मिलकर कर रही हैं।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में