Maharashtra brown sugar news
पालघर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 6.67 लाख रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ और चरस बरामद की है और इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
Read More News: आर्थिक नाकेबंदी…आदिवासी क्यों नाराज…आखिर क्यों इतना आक्रोशित है आदिवासी समाज?
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने सोमवार को वलिक इलाके में छापा मारा और वहां से मादक पदार्थ बरामद किए। मौके से अब्दुल्ला अलिमुल्ला चौधरी नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है।
Read More News: सरकार के खिलाफ किसकी साजिश…मध्यप्रदेश में हावी होने वाली है मजहबी सियासत ?
पुलिस ने आरोपी के पास से 3.22 लाख रुपये नगद भी जब्त किए हैं और उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीसी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपराध शाखा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने मादक पदार्थ कहां से खरीदे और वह उन्हें किसे बेचने वाला था।
Read More News: कल अमरकंटक दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, राजमेरगढ़ में प्रस्तावित विकासकार्यों का लेंगे जायजा