जाली चेक से 10 करोड़ की ठगी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

Ads

कम से कम 50 लोगों से कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है

  •  
  • Publish Date - February 6, 2022 / 12:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र)। ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों में कम से कम 50 लोगों से कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित, साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे 

कल्याण संभाग के मनपाड़ा थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर बागड़े ने बताया कि गुजरात का रहने वाला एक आरोपी अन्य आरोपियों को बड़ी जमाराशि वाले खाताधारकों की जानकारी देता था, ताकि उन्हें निशाना बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि इसके बाद वे एक लैपटॉप और एक प्रिंटर का उपयोग करके फर्जी चेक जेनरेट करते और पीड़ितों के खातों से पैसे निकालने के लिए बैंकों को भेजते थे।

यह भी पढ़ें : शिवाजी पार्क में शाम 6.30 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार

आठ आरोपियों में से कुछ को हाल में तब पकड़ा गया जब उन्होंने ठाणे जिला के मनपाड़ा इलाके के एक बैंक में 34 करोड़ रुपये का चेक मंजूरी के लिए दिया। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने उनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें :  लता मंगेशकर की सुरीली आवाज हमेशा उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी: राहुल गांधी 

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों ने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक के लोगों को ठगा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिश्चंद्र कडवे, नितिन शेलार, अशोक चौधरी, मजहर उर्फ ​​मुजाहिद मोहम्मद हुसैन खान, उमर फारूक, सचिन सालस्कर, ए. अनिल ओटारी (सभी महाराष्ट्र से) और भावेशकुमार ढोलकिया (गुजरात के भावनगर से) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उन्होंने और लोगों को भी ठगा है।

यह भी पढ़ें :  अलविदा लता मंगेशकर.. नहीं की शादी, सिर्फ 1 दिन के लिए गई थीं स्कूल, जानें जिंदगी के अनकहे किस्से