मुंबई, 15 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार को एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि पुणे से मुंबई जा रही निजी बस पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास खाई में गिर गई।
उन्होंने बताया कि बस में करीब 40 यात्री थे। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया जा रहा है।
भाषा सिम्मी नोमान
नोमान