मुंबई, 29 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर इलाके में शनिवार को साबुन बनाने की एक फैक्ट्री में आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फैक्ट्री में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे आग लगी, जिसके बाद दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया गया।
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों को लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिलीं
अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि उस समय फैक्ट्री बंद थी। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश