महाराष्ट्र: वसई में दो गोदामों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

महाराष्ट्र: वसई में दो गोदामों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - April 9, 2023 / 10:42 PM IST,
    Updated On - April 9, 2023 / 10:42 PM IST

पालघर, नौ अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में रविवार तड़के दो गोदामों में आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वसई विरार अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सतीवली के मौर्या नाका में तड़के 1:30 बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ और सुबह 5:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल