महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : कांग्रेस 17 सीट में से सात पर उम्मीदवार उतार सकती है

Ads

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : कांग्रेस 17 सीट में से सात पर उम्मीदवार उतार सकती है

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 12:59 AM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 12:59 AM IST

मुंबई, 18 मई (भाषा) महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद की 17 सीट पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस सात सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान 18 जून को होना है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के सोलापुर, नांदेड़, यवतमाल, भंडारा-गोंदिया, वर्धा-चंद्रपुर और अमरावती स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ नागपुर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार उतारने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि पार्टी अन्य 10 सीट पर सहयोगी दलों का समर्थन करेगी।

निर्वाचक मंडल में नगर पंचायतों, नगर परिषदों, नगर निगमों और जिला परिषदों के सदस्य शामिल हैं।

लोंढे ने बताया कि हाल ही में हुए महानगरपालिका चुनावों में कांग्रेस ने इन सात स्थानीय निकायों में काफी संख्या में सीट हासिल की हैं।

भाषा यासिर पारुल

पारुल