महाराष्ट्र: खुद को नगर निगम का अधिकारी बताकर बिल्डर से रुपये ऐंठे, मामला दर्ज
महाराष्ट्र: खुद को नगर निगम का अधिकारी बताकर बिल्डर से रुपये ऐंठे, मामला दर्ज
ठाणे, 21 मई (भाषा) ठाणे में नगर निगम अधिकारी बनकर एक बिल्डर को ‘अवैध निर्माण’ के लिए कार्रवाई की धमकी देने और उससे धन ऐंठने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने खुद को ठाणे नगर निगम और लोकायुक्त कार्यालय का अधिकारी बताया, तथा दावा किया कि शिकायतकर्ता का निर्माण कार्य अवैध है।
आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कथित तौर पर आठ लाख रुपये की मांग की और रुपये नहीं दिए जाने पर उसकी इमारत को ध्वस्त करने के साथ उसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किए जाने की धमकी दी।
दिवा स्थित बिल्डर ने पहले उन्हें 20 हजार रुपये का भुगतान किया और फिर सोमवार को उसने मुंब्रा पुलिस से संपर्क किया।
अधिकारी ने बताया कि प्रशांत कदम, उदय बनसोडे और अमित पाटिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) (जबरन वसूली) और 204 (खुद को लोक सेवक बताना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।
भाषा यासिर मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: महाराष्ट्र: खुद को नगर निगम का अधिकारी बताकर बिल्डर से रुपये ऐंठे, मामला दर्ज
THANE
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm