महाराष्ट्र : ताडोबा अंधारी अभयारण्य के बफरजोन में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत

Ads

महाराष्ट्र : ताडोबा अंधारी अभयारण्य के बफरजोन में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - December 31, 2021 / 06:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

चंद्रपुर, 31 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले स्थित ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य में बाघ के हमले में 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। वन अधिकरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना रिजर्व के मुल बफर रेंज के करवान बीट में दोनी गांव के नजदीक बृहस्पतिवार को हुई और शव आज सुबह मिला।

मुख्य वन संरक्षक डॉ.जीतेंद्र रामगांवकर ने बताया कि मृतक की पहचान भरत रामदास कोवे के तौर पर हुई है और वह दोनी गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि पीड़ित फूलझारी गांव के दो अन्य लोगों के साथ किसी काम से गया था और लौटते समय उसकी मोटरसाइकिल खराब हो गई थी।

अधिकारी ने बताया कि तीनों सड़क के किनारे खड़े होकर मदद का इंतजार कर रहे थे तभी दूसरी ओर से उन्हें बाघ के गुर्राने की आवाज आई जिसने कोवे पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की शुरुआती मदद दी गई है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश