Maharashtra School News: टिफिन में मेथी की सब्जी लाने पर स्कूल ने छात्र पर लगाया जुर्माना, हैरान कर देने वाला मामला

Maharashtra School News: टिफिन में मेथी की सब्जी लाने पर स्कूल ने छात्र पर लगाया जुर्माना, हैरान कर देने वाला मामला

Maharashtra School News: टिफिन में मेथी की सब्जी लाने पर स्कूल ने छात्र पर लगाया जुर्माना, हैरान कर देने वाला मामला

Maharashtra School News: टिफिन में मेथी की सब्जी लाने पर स्कूल ने छात्र पर लगाया जुर्माना, हैरान कर देने वाला मामला /image: AI Generated

Modified Date: September 25, 2026 / 03:31 pm IST
Published Date: September 25, 2026 3:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मेथी की सब्जी लाने पर छात्र पर ₹50 जुर्माने का आरोप
  • स्कूल ने छात्रों से कैंटीन में खाना लेने को कहा
  • शिक्षा विभाग ने स्कूल से मांगा स्पष्टीकरण

ठाणे। Maharashtra School News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक निजी स्कूल द्वारा जैन समुदाय का पर्युषण पर्व (Jain Paryushan Festival) जारी रहने के दौरान टिफिन में मेथी की सब्जी (Methi Vegetable) लाने पर एक छात्र पर 50 रुपये जुर्माना लगाने से विवाद खड़ा हो गया है। अब ये मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल (Thane School News)

भायंदर इलाके के इस स्कूल पर यह आरोप भी लगा है कि उसने छात्रों को मेथी और इसी तरह की अन्य हरी सब्जियां खाने से रोका। इसके बजाय बच्चों को स्कूल कैंटीन में खाना खाने को कहा गया और प्रति छात्र 20 रुपये वसूले गए। इस कथित घटना पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं, जहां इंटरनेट उपयोगकर्ता यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या धार्मिक मान्यताओं के नाम पर छात्रों को किसी खास तरह का खाना खाने के लिए मजबूर किया जा सकता है?

शिक्षा विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण (School Tiffin Controversy)

Maharashtra School News मीरा भायंदर महानगरपालिका के शिक्षा विभाग ने अभिभावकों की शिकायतों पर स्कूल को नोटिस जारी कर इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि, स्कूल प्रशासन की तरफ से अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ‘एक्स’ पर विजय नाम के एक उपयोगकर्ता ने पोस्ट साझा कर आरोप लगाया कि भायंदर के स्कूल में टिफिन में केवल मेथी की सब्जी लाने पर एक छात्र पर 50 रुपये का जुर्माना लगा दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या धार्मिक रीति-रिवाजों के नाम पर अब यह भी तय किया जाएगा कि छात्र खाने में क्या खाएंगे और क्या नहीं?

पर्युषण पर्व के बारे में जानें (Jain Paryushan Festival)

पर्युषण पर्व जैन धर्म का एक प्रमुख वार्षिक त्योहार है जो उपवास और आध्यात्मिक चिंतन के लिए जाना जाता है। इस दौरान जैन धर्म के लोग खान-पान के कड़े नियमों का पालन करते हैं, जिसमें हरी, पत्तेदार और जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियों का त्याग शामिल है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.