महाराष्ट्र: मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र: मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 25, 2023 / 07:31 PM IST,
    Updated On - May 25, 2023 / 07:31 PM IST

पालघर, 25 मई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) से टकरा गई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पीड़ित नासिक जिले के हर्सुल से गुजरात के संजन जा रहे थे, तभी सुबह पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे दुर्घटना का शिकार हो गए।

तलासरी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजय वसावे ने कहा कि सूत्रकार फाटा में मोटरसाइकिल एक एमयूवी से टकरा गई।

अधिकारी ने कहा कि तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन में सवार लोग सुरक्षित हैं।

भाषा जोहेब माधव

माधव