महाराष्ट्र : नागपुर में बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र : नागपुर में बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 10, 2021 / 09:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नागपुर (महाराष्ट्र), 10 सितंबर (भाषा) जिले में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है।

खापरखेड़ा थाने के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आज दोपहर हुई बिजली गिरने की पहली घटना में चानकपुर निवासियों अनुज कुश्वाहा (20) और सक्षम गोटीफोड़े (14) की फुटबॉल के मैदान में बिजली गिरने से मौत हो गयी।

दूसरी घटना तरोड़ी गांव के मौदा तहसील में बृहस्पतिवार को हुई। अरोली थाने के अधिकारी ने बताया कि कल शाम को बिजली गिरने से पुष्पा बागड़े (45) की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

भाषा अर्पणा माधव

माधव