प्रधानमंत्री एक विश्वविद्यालय की तरह हैं जिनसे लगातार सीखा जा सकता है: फडणवीस

प्रधानमंत्री एक विश्वविद्यालय की तरह हैं जिनसे लगातार सीखा जा सकता है: फडणवीस

प्रधानमंत्री एक विश्वविद्यालय की तरह हैं जिनसे लगातार सीखा जा सकता है: फडणवीस
Modified Date: September 18, 2026 / 12:16 am IST
Published Date: September 18, 2026 12:16 am IST

नागपुर, 17 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी एक विश्वविद्यालय की तरह हैं, जिनसे कोई भी लगातार सीख सकता है।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को नयी ऊंचाई पर पहुंचाया है और वह यह सुनिश्चित करेंगे कि ‘विकसित भारत’ का सपने साकार हो।

मोदी के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘कई अनुभव हैं। लेकिन मैं कह सकता हूं कि मोदी जी एक विश्वविद्यालय की तरह हैं, जिनसे आप लगातार सीखते रह सकते हैं।’

उन्होंने कहा कि वह (मोदी) भारत और पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

फडणवीस ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के रूप में मोदीजी ने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ गहरा संवाद कायम किया है। इस जुड़ाव का व्यापक दायरा उनके अद्वितीय व्यक्तित्व को दर्शाता है। यह अत्यंत गर्व की बात है कि आज उनका जन्मदिन है और उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में (गुजरात और केंद्र में) 25 वर्ष भी पूरे कर लिए हैं।’

भाषा सुमित पारुल

पारुल


लेखक के बारे में