ठाणे जिले में सहकर्मी ने की किशोर हत्या, फरार

Ads

ठाणे जिले में सहकर्मी ने की किशोर हत्या, फरार

  •  
  • Publish Date - November 4, 2021 / 03:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

ठाणे, चार नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में किसी विवाद को लेकर 18 वर्षीय एक किशोरी पर उसके सहकर्मी ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना दापोड़ा गांव में बुधवार दोपहर को हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी आसिम उर्फ साकिब अंसारी रईस अहमद (21) ने कथित तौर पर राजू अशोक ख्यातम पर रेडियम काटने के औजार से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि हमला करने के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकला। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा यश माधव

माधव