जालना में जब्त 4.34 करोड़ रुपये मूल्य के मांस के ‘बीफ’ न होने की पुष्टि हुई

Ads

जालना में जब्त 4.34 करोड़ रुपये मूल्य के मांस के ‘बीफ’ न होने की पुष्टि हुई

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 07:16 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 07:16 PM IST

जालना, तीन अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के जालना में ‘बीफ’ के शक में तीन ट्रकों से जब्त किए गए 4.34 करोड़ रुपये मूल्य के मांस की छत्रपति संभाजीनगर की एक प्रयोगशाला में की गई जांच में भैंस का मांस होने की पुष्टि हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उप-जिला पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी ने कहा कि इसके बाद 83,988 किलो ‘फ्रोजन’ मांस और तीनों ट्रकों को छोड़ दिया गया।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘मांस एक अप्रैल को दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं से सूचना मिलने के बाद जब्त किया गया था और महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम के तहत चंदंजिरा थाने में मामला दर्ज किया गया था। उस समय वाराणसी के निवासियों शंभूप्रसाद प्रजापति, सत्यप्रकाश गुप्ता और वीरेंद्र गुप्ता को हिरासत में लिया गया था।’

पुलिस के अनुसार मांस निर्यात के लिए परभणि से मुंबई ले जाया जा रहा था। इस खेप के पैकेटों पर अरबी में चिन्ह बने हुए थे, जिससे संकेत मिलता है कि यह संभवतः अरब देशों में निर्यात के लिए था।

एसडीपीओ कुलकर्णी ने कहा, ‘मांस खराब न हो यह सुनिश्चित करने के लिए हमने प्रयोगशाला से जल्दी रिपोर्ट देने का अनुरोध किया था। ट्रांसपोर्टर के पास वैध दस्तावेज थे। जांच रिपोर्ट मिलने पर 24 घंटे में कंटेनरों को छोड़ दिया गया।’

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश