दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 7,542 मेगावाट तक पहुंची

Ads

दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 7,542 मेगावाट तक पहुंची

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 10:13 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 10:13 PM IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 7,542 मेगावाट तक पहुंच गई, जो इस गर्मी का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इस दौरान दिन का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में गर्मी के बढ़ने के साथ तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

दिल्ली के ‘स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर’ के वास्तविक समय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को शाम चार बजकर पांच मिनट पर अधिकतम बिजली मांग 7,542 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि रविवार को यह 7,094 मेगावाट थी।

इस वर्ष दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 9,000 मेगावाट को पार करने का अनुमान है।

भाषा योगेश अजय

अजय