ठाणे, 28 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उल्हास नदी में नहाने के दौरान 14 वर्षीय एक लड़के की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को गणेश घाट के पास हुई, जब कल्याण के अटाली गांव का निवासी लड़का अपने एक रिश्तेदार और पांच से छह दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि बाद में लड़के का शव नदी से बरामद किया गया। खड़कपाड़ा पुलिस आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
भाषा
प्रचेता मनीषा
मनीषा