मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर मामूली आग लगी

Ads

मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर मामूली आग लगी

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 09:37 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 09:37 PM IST

मुंबई, नौ अप्रैल (भाषा) मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर बृहस्पतिवार शाम आग लग गई, हालांकि इस पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन अप्रभावित रहा और कोई हताहत नहीं हुआ।

हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसकी सूचना शाम 6:10 बजे मिली। उन्होंने बताया आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों ने कुछ ही मिनट में आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने आग को ‘‘मामूली’’ बताया।

भाषा सुभाष माधव

माधव