indigo flights cancelled
मुंबई: indigo flights cancelled घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी संचालन संबंधी समस्याओं के बीच शनिवार को चार प्रमुख हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ान रद्द कर दीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इनमें से 124 उड़ान (63 प्रस्थान और 61 आगमन) बेंगलुरु हवाई अड्डे पर जबकि 109 उड़ानें ( 51 प्रस्थान और 58 आगमन) मुंबई हवाई अड्डे पर रद्द की गईं।
indigo flights cancelled इससे पहले शुक्रवार को इंडिगो ने देशभर के हवाई अड्डों पर 1,000 से अधिक उड़ान रद्द कर दी थीं। इंडिगो के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) पीटर एल्बर्स ने इस गंभीर संकट पर तीन दिन तक चुप्पी साधे रखने के बाद शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में इन व्यवधानों के कारण यात्रियों को हुई भारी असुविधा के लिए माफी मांगी।
एल्बर्स ने कहा कि शनिवार को कंपनी की 1,000 से कम उड़ानों के संचालन की संभावना है। उल्लेखनीय है कि डीजीसीए ने राहुल भाटिया के आंशिक स्वामित्व वाली इंडिगो को अस्थायी राहत देते हुए रात्रि पाली की अवधि को रात 12 बजे से सुबह छह की बजाय रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक कर दिया गया। इसके अलावा भी कई राहतें दी गईं।
इस बीच, पायलटों के संगठन ‘एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन (एएलपीए) इंडिया’ ने डीजीसीए द्वारा इंडिगो को दी गई राहत पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि इन रियायतों से न केवल नियामकीय समानता “नष्ट” हो गई है, बल्कि लाखों यात्री “अधिक जोखिम” में पड़ गए हैं।