Ganesh Utsav at Antilia: गणपति पूजन के बीच एंटीलिया पहुंचे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरिजी महाराज.. मुकेश अंबानी समेत पूरे परिवार को दिया आशीर्वाद

Ads

मुंबई के एंटीलिया हाउस में गणेश उत्सव के दौरान आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। मुकेश अंबानी के विशेष आमंत्रण पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरिजी महाराज एंटीलिया पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन किया और मुकेश अंबानी समेत पूरे परिवार को आशीर्वाद दिया।

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 11:01 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 11:03 PM IST

Ganesh Utsav at Mukesh Ambani Antilia || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • एंटीलिया पहुंचे स्वामी कैलाशानंद गिरिजी महाराज
  • अंबानी परिवार ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद
  • एंटीलिया में विधिवत हुआ गणेश पूजन

Ganesh Utsav at Mukesh Ambani Antilia: मुंबई: देशभर में गणेश महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। जगह जगह पर भव्य पंडालों में एकदन्त विराजमान है। आरती-पूजन और सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। इस बीच मुंबई स्थित एंटीलिया हाउस में आज श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुकेश अंबानी के विशेष आमंत्रण पर गुरुदेव आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी, कैलाशानंद गिरीजी महाराज का एंटीलिया हाउस में पहुंचे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इस अवसर पर अनंत अंबानी सहित पूरा अंबानी परिवार परम पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में उपस्थित रहा। गुरुदेव ने विधिवत भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन किया और पूरे परिवार को अपना पावन आशीर्वाद प्रदान किया।

अम्बानी परिवार की श्रद्धा-आस्था प्रशंसनीय

Ganesh Utsav at Mukesh Ambani Antilia: इस दौरान गुरुदेव ने अंबानी परिवार की भगवान और सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा की सराहना करते हुए कहा कि “सनातन के प्रति और भगवान के प्रति इस परिवार की जो श्रद्धा और आस्था है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। भगवान श्री गणेश की कृपा सदैव पूरे परिवार पर बनी रहे और परिवार निरंतर धर्म, सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में आगे बढ़ता रहे।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

गुरुदेव के आशीर्वचन से एंटीलिया हाउस का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से भर उठा। परिवार के सदस्यों ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया और गणपति बप्पा से सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

इन्हें भी पढ़ें:

यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय

बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया

एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

बिहार: भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने निकाला मार्च, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया

Q1. गणेश उत्सव के दौरान एंटीलिया कौन पहुंचे?

Ans: आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरिजी महाराज एंटीलिया पहुंचे।

Q2. स्वामी कैलाशानंद गिरिजी महाराज ने एंटीलिया में क्या किया?

Ans: उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन किया और अंबानी परिवार को आशीर्वाद दिया।

Q3. गुरुदेव ने अंबानी परिवार के बारे में क्या कहा?

Ans: उन्होंने परिवार की सनातन धर्म और भगवान के प्रति श्रद्धा-आस्था को प्रशंसनीय बताया।